Advertisement

विश्व योग दिवस के मौके पर योग प्रोटोकॉल पालन में “सुप्रयास”!

विश्व योग दिवस के मौके पर योग प्रोटोकॉल पालन में “सुप्रयास”!

15 दिवसीय योग शिविर आयोजित।

Hsarat ali

भिण्ड। सामाजिक संस्था सुप्रयास बेनर तले विश्व योग दिवस तैयारी के मद्दे नज़र 7 जून से 21 जून तक 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्था सचिव एवं योग गुरु डॉक्टर मनोज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के न्यू ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल में संस्था द्वारा 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आधा सेंकडा छात्र छात्राओं ने प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक योग प्रशिक्षण में भाग लिया और योग गुर सीखे।

इस शिविर में स्वामी कुवल्यानंद योग संस्थान कैवल्यधाम लोनावाला महाराष्ट्र की योग प्रशिक्षक कु. मार्गवी जैन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शिथलीकरण व्यायाम के अलावा छात्रों को विभिन्न आसनों जैसे ताड़ासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन, सेतुबंध आसन,पवनमुक्तासन, मकरासन,शलभासन,भुजंगासन, अर्धकटि चक्रासन,पद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, सूर्य नमस्कार एवं शीतली, सीतकारी, सदंत, कपाल भाति, भस्त्रिका,अनुलोम विलोम प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
पंद्रह दिन चले इस योग शिविर का 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर समापन किया जाएगा।