Advertisement

निक्षय मित्र दे रहे टीवी मरीजों को निशुल्क पोषण आहार

निक्षय मित्र दे रहे टीवी मरीजों को निशुल्क पोषण आहा

भिण्ड। हम फाउंडेशन भारत के जेरे नजर “टीवी हारेगा, देश जीतेगा”। नारे को सार्थक करने टीवी मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए शहर के पांच निक्षय मरीजों 6 माह तक निशुल्क पोषण आहार देने हम फाउंडेशन मध्य भारत प्रांत की सिटी शाखा एवं विवेकानंद शाखा द्वारा सयुक्त संकल्प लिया गया है।
जानकारी देते हुए हम फाउंडेशन मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महासचिव रामानंद शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निर्देशन एवं हम फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एडवोकेट निशिकांत चौधरी के मार्गदर्शन में हम फाउंडेशन मध्य भारत प्रांत की भिण्ड शाखा एवं विवेकानंद शाखा द्वारा बीते दिनों मई माह से क्षय अधिकारी डॉ. आसनदीप शाक्य के साथ जिला चिकित्सालय में पांच निक्षय मरीजों को निशुल्क पोषण आहार दिया गया। वहीं जून महीने में दोनों शाखाओं के सदस्यों द्वारा 5 मरीजों के घर पहुंच कर राशन दिया गया जिसमे 5 किलो आटा,1 किलो दाल,1 किलो दाने,1 किलो चना,1 लीटर तेल के अलावा अन्य सामान भी शामिल रहा है। इस मौके पर प्रोफेसर इकबाल अली,प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमित्रा भदौरिया, जिला महामंत्री विपुल सेठ,शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदोरिया, योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय, सचिव विजय चौधरी, नोसीन हुसैन शामिल हुए।