Advertisement

आईटीआई परिसर में नशा मुक्ति फगवाड़ा पर एक ब्रहद परिचर्चा आयोजित।

आईटीआई परिसर में नशा मुक्ति फगवाड़ा पर एक ब्रहद परिचर्चा आयोजित

अतिथियों ने नशे पर खुल कर रखे विचा

भिंड। नारकोटिक्स शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक मार्ग दर्शन में १२ जून से २६ जून नशामुक्त पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। लिहाज़ा १६ जून शुक्रवार को नशा मुक्ति से ताल्लुक एक व्याख्यान एवं परिचर्चा का कार्यक्रम आई टी आई परिसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर की 30 एमपी बटालियन के जानिब से समर कैंप एनसीसी एवं सैनिक अधिकारी गण के सामने अयोजित किया गया ।
शुकवार शाम 6 बजे शुरू हुए इस प्रोग्राम में मुख्य वक्ता के रूप जनता महा विद्यालय के प्रोफेसर इकबाल अली ने नशे के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला पुरुष एवं युवाओ के जीवन में शैक्षणिक,सामाजिक आर्थिक , मान सिक एवं शारीरिक तथा पारिवारिक स्थितियों पर सभी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों का असर होता है एवं उनके स्रोत,अवैध व्यापार,कानूनी प्रावधान रोकथाम और समाज में नशा ग्रस्त लोगों के उपचार , समझाइश, काउंसिलिंग, नशामुक्ति केंद्र, शासन की योजनाओं के अलावा ऐसे अभियानों में वॉलेंटियर के रूप में कार्य करने। समाज में जनजागृति फैलाने के संबंध में विस्तार से संवाद करते हुए प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रधान आरक्षक विपिन सिंह,तेजसिंह आरक्षक सूरज मौर्य, शिवशंकर महिला आरक्षक रंजना तौमर पुलिस लाइन उपस्थित रहे । वहीं कायक्रम शिरकत करने पहुंचे कैडेट्स एवं मंचासीन अतिथियों ने नशा मुक्ति जनजागरण अभियान की शपथ भी ली और जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया,खेल विभाग के सीनियर अधिकारी एवं कोच संजय पंकज ने भी विचार रखे।
ये पूरा प्रोग्राम रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह सिकरवार,सूबेदार आदित्य मिश्रा के संयोजन में पुलिस नशामुक्त पखवाड़ा बैनर के तले आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरक्षक रामकुमार पाण्डेय ने किया ।
अंत में सूबेदार आदित्य मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं एनसीसी क्रेडिट जवानों का आभार व्यक्त किया।