गोरमी इलाके में घरेलू सिलेंडर से भीषड हादसा, तीन बच्चों की मौत। शादी में आए मेहमानो का खाना बन रहा था
पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी,,,
भिंड। मेहमानो को खाना बनाते समय गोरमी थाना अंतर्गत घरेलू सिलेंडर में आग लगने से भीषण हादसा हुआ है। जिसमें तीन मासूम बच्चों की जान चली गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें प्राथामिक उपचार के बाद रेफर लिया गया है। घटना की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। सारे मामले की छानबीन की जा रही।
एसडीओपी आरकेएस राठौर से मिली जान कारी के अनुसार जिले के गोरमी थाना अंतर्गत ग्राम दले का पुरा में निवासरत अरविंद राजपूत के घर शनिवार की सुबह आए हुए मेहमानो को खाना बनाया जा रहा था तभी जोर की आवाज के साथ गंभीर धमांका हुआ लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही खुशियां गम में बदल गईं। बताया गया है कि अरविंद राजपूत के यहां बेटे सत्येंद्र राजपूत की 17 जून को शादी होना है। जिसके लिए अरविंद की बेटी पूजा पिता के घर आई थी एवं पूजा की 5 साल की मासूम बेटी परी ने भी अपने नाना के घर शिरकत की थी। इस के अलावा घर में अखिलेश की पत्नी विमला अखिलेश का बड़ा बेटा अरविंद, बहू मीरा एवं अरविंद के दो बच्चे भावना एवं कार्तिक घर में मौजूद हो कर खेल रहे थे। एसडीओपी की माने तो घर के अंदर शादी के लिए आए कुछ सिलेंडर रखे हुए थे। खाना भी बन रहा था तभी गेस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते पूरे घर ने आग पकड़ ली। इस घटना से इलाके के लोग गमगीन हैं वही मंत्रियों पी एस भदौरिया के भतीजे रिंकूभदौरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा है पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
घटना में अरविंद की बेटी भावना 10, बेटा कार्तिक 4, और 5 साल की बेटी परी की जलकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विमला पत्नी
अखिलेश ,अखिलेश की बहू मीरा और अखिलेश की लड़की पूजा गंभीर रूप से झुलस कर घायल गए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार दिया जा रहा है। वहीं अखिलेश,विमला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है। वही सूचना पर मोरवी थाना प्रभारी एवं बल के साथ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए है। पुलिस के आला अधिकारी घटना की हर एंगल से जांच कर रहे।














