25 वर्षीय महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चों को जन्।
मिन्नत एक की, ईश्वर ने दिय तीन बच्चे। परिवार में आई एक साथ तीन खुशियां
जिला चिकित्सालय डाक्टर ने कराई बिना सीजर डिलीवरी।
*हसरत अली*
भिंड। अमूमन जहां एक बच्चे पर नॉर्मल डिलीवरी बहुत ही कम देखने को मिलती है। वहीं भिंड जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने एक 25 वर्षीय नव विवाहिता को 3 बच्चों से बिना सीजर डिलीवरी कराकर लोगो की वाहवाई बटोरने का काम किया है। इससे ना केवल परिवार के मां बाप खुश हैं। बल्कि एक अच्छा खासा खर्च भी बचा है।
बच्चा वार्ड ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुजाता मैडम ने बताया कि एक प्रसूता पूजा पत्नी संजय गोस्वामी निवासी ग्राम मेहदा घाट थाना रौन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौन से रेफर कर जिला चिकित्सालय भिंड भेजा गया था। जांच के मुताबिक उसके पेट में तीन बच्चें थे। स्थित गंभीर थी। फिर भी मैंने हिम्मत की,समझ और सूझ बूझ से काम लेते हुए बिना ऑपरेशन डिलीवरी कराने की ठान ली। मैंने अपने अधिकारी सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गोयल को सारी बात बताई। सारे प्रिकॉशंस अपनाते हुए अपनी टीम इंचार्ज सुनहरी मैम,सहयोगी प्रिया के साथ डॉ अनिल गोयल के सहयोग से बुधवार लगभग 1:18 से पांच-दस मिनट के अंतराल से तीन बच्चों की बिना ऑपरेशन डिलीवरी कराई है। बच्चो का वजन थोडा कम जरूर है। लेकिन पूर्णता जच्चा और बच्चा स्वास्थ्य है। जिसमे दो बेटे और एक बेटी है। तीनों को एसएनसीयू में रखा गया है। जहा नर्सें बच्चो पर नजर रख रही है। वही जच्चा पूजा को सामन्य वार्ड में भर्ती कराया गया है।
*एक की मिन्नत थी! ईश्वर ने तीन दे दिए*
एक साथ तीन बच्चों को पाकर बच्चों के पिता संजय गोस्वामी ने कहा है शादी को काफी दिन हो गए। एक भी बच्चा नहीं था। प्राथना कर एक बच्चें की दुआ की थी लेकिन ईश्वर ने मुझे एक साथ तीन तीन बच्चे दिए हैं। जिसमें 2 बेटे एक बेटी है। मैं और मेरे परिवार के लोग बहुत खुश हैं। वही मेरी पत्नी पूर्ण स्वस्थ है।अब डॉक्टर के आदेश का इंतजार है। उसको घर ले जाना चाहता हूं। मैं डॉक्टरों की टीम को तहे दिल से बधाई शुभकामनाएं देता हूं।
*ग्वालियर से निराश हो गया था!,,,*
कुछ दिन पूर्व ग्वालियर मे जांच कराई थी। पति पूजा संजय ने बताया जिस दिन से मेरी पत्नी प्रेग्नेंट हुई उसी वक्त से जांच करा रहे थे। ग्वालियर के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे उल्टे हैं इनका सीजर कराना पड़ेगा। पैसा खर्च होगा। बड़ा मुश्किल काम है। 3 बच्चों की डिलीवरी होना। तभी मैंने डॉक्टर अनिल गोयल सर से बात की उन्होंने कहा हिम्मत करो हम भी कोशिश करेंगे। नॉर्मल हो।
कथन,,,
येसे मामलों में अमूमन है नार्मल डिलीवरी यानी रिस्क। सीजर करना पड़ता है। लेकिन यह बड़ा जटिल स्थिति थी। फिर भी गोयल सर के देख रेख में टीम ने हिम्मत कर दो बेटे और एक बच्ची को जन्म नॉर्मल कराया है।
*-ड्रा सुजाता मैडम,प्रसूति वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर।*
कथन,,,
एक साथ 3 बच्चों का होना अमूमन बगैर सीनियर से संभव नहीं होगा लेकिन यहां बच्चों का वजन कम है इसलिए नॉर्मल डिलीवरी हुई है बच्चा और जच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ है मेरी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।
*- डॉ अनिल गोयल सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय भिंड।*














