*विद्युत समस्या को लेकर नगर वासियों ने सौंपा राजपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन।
भिंड। विद्युत समस्या से जूझते नगर मिहोना स्थानीय लोगों ने तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इतना ही नहीं नाराज़ लोगो ने विद्युत विभाग अधिकारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं नारे बाजी कर हटाने की मांग भी की है,
गौरतलब है मिहोना नगर में व्याप्त प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए मिहोना नगर के रहवासी समस्या से जूझ रहे है। इसमें विद्युत व्यवस्था प्रमुख है। खराब पड़ी बिजली लाइनों को लेकर उपभोगताओ में शिकायतें भी की लेकिन निराकरण नहीं हुए। जेई महोदय ऑफिस में नहीं बैठते! बैठते क्या,,उनसे तो मिलना ही दूर की कोंडी है। शिकायत कर्ताओं ने कहा है कि जेई मुख्यालय पर नहीं रहते हैं । इस कारण में मिहोना में खराब पड़े ट्रांसफार्मर,उखड़े पड़े खंबे, टूटी पड़ी केबिलों का मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि नगर में कोई खंबा टूट जाता है तो विद्युत विभाग के कर्मचारी या तो मकान पर केवल बांध देते हैं या फिर उसे काट लेते हैं। जिससे नगर के लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ता है। लोगो की मांग हे मिहोना नगर परिषद क्षेत्र में टूटे हुए खंबे व जीर्ण क्षीर्ण खराब केबिलों को ठीक कराया जाए। नई केबल डाली जाए वार्ड नंबर 4 में पंप हाउस का सेपरेट ट्रांसफार्मर लगाया जावे और फुंका हुआ ट्रांसफार्मर भी ठीक कराया जावे। विद्युत विभाग द्वारा लोगों को आंकलित खपत के बिल दिए जाते हैं। उनसे अवैध वसूली की जाती है। नगर में मीटर लगाए जावे। मीटर खपत के अनुसार बिल दिए जावे। लोग की शिकायत सुनी जाएं एवं कुछ लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं इस कारण जे ई मिहोना को तुरंत हटाया जाय। ऐसे जे ई की पदस्थापना करें जो मुख्यालय पर रहे और ऑफिस में काम करें नगर परिषद मिहोना में अर्बन डवलामेंट कंपनी द्वारा शुद्ध पेयजल हेतु पहूज नदी पर प्लांट लगाया गया है। उसमें घटिया सामग्री उपयोग करने के कारण मिहोना नगर में अर्बन डबलामेंट कंपनी द्वारा पानी सप्लाई का कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है। इस कारण नगर के लोगों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अर्बन डबलामेंट को निर्देशित किया जावे की विधिवत नगर में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से करें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावे पानी की किल्लत को देखते हुए नगर परिषद के बोर बेलों द्वारा एवं नगर के प्राइवेट लोगों के बोरवेल किराए से लेकर नगर में पेयजल व्यवस्था की जा रही थी वह पुनः पूर्व की तरह अपने बोरवेल एवं प्राइवेट बोरवेल किराए से लेकर तुरंत नगर की पेयजल व्यवस्था चालू की जावे
नगर मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंथरी खितौली जेतपुरा गुढ़ा और चक लेन के पुरा में चोरियां हुई हैं जिनका आज दिनांक तक मिहोना पुलिस द्वारा कोई निकाल नहीं हो पाया है अतः उक्त चोरियों की 1 सप्ताह के अंदर निकाल किया जावे
नगर परिषद क्षेत्र मिहोना में पटवारी हल्का खितौली में चरनोई भूमि पड़ी हुई है जिसके लिए नगर परिषद द्वारा परिषद में प्रस्ताव पास कर उक्त भूमि पर बस स्टैंड बनाए जाने हेतु तहसीलदार महोदय मिहोना को पत्र भेजा गया था तहसीलदार महोदय से सीमांकन हेतु आर आई महोदय को विधिवत सीमांकन करने हेतु निर्देशित किया गया था लेकिन आज दिनांक तक उक्त भूमि का सीमांकन नहीं किया गया है भूमि का सर्वे क्रमांक और अक्स कॉपी संबंधित फाइल में प्रस्तुत की गई थी बरसात का समय आने वाला है इस कारण सीमांकन कराने में दिक्कत आएगी शीघ्र सीमांकन कराकर नगर परिषद के अधीन उक्त भूमि को किया जावे चूंकि आर आई महोदय 14-15 वर्ष से यहां पदस्थ हैं जो शासन के नियम अनुसार गलत है इन्हें शीघ्र यहां से स्थानांतरण किया जावे
इस दौरान संतोष बोहरे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामकुमार सेतिया अजय चौधरी नगर विनोद चौधरी अजय गोसाईं शिवहरि शर्मा विकास बौहरे विवेक शर्मा ब्रह्म स्वरूप दौहरे राजा भैया इंद्रसेन सोनी राजीव गुप्ता राजेश जोशी राम सुमरन सिरोठिया कपिल गुप्ता राजेश वीरेंद्र यादव अरविंद भारद्वाज लल्लू यादव शैलेंद्र शर्मा राजकुमार शर्मा(कल्लन शर्मा) आशीष चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे












