Advertisement

हेलीकॉप्टर अपाचे की आपात लैंडिंग, ग्रामीण सकते में! देखने वालों की लगी भीड़।

*हेलीकॉप्टर अपाचे की आपात लैंडिंग, ग्रामीण सकते में! देखने वालों की लगी भीड़।

भिंड। नयागांव थाना अंतर्गत ग्राम जखमोली में एक एयर फोर्स का अपाचे हेलीकॉप्टर अचानक एक खेत उतारा गया। जिसे देखकर ग्रामीण सकते में आ गए,कोई कुछ समझ पाता। सभी ग्रामीण खेतों के ओर दौड़े। देखते ही देखते क्षेत्र के ग्रामीणों ने एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर को चारो ओर से घेर लिया। तभी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है।
बताया गया है कि एयर फोर्स का zv 4805 हेलीकॉप्टर मैं कोई तकनीकी खराबी के कारण पायलेट ने खेत में आपात लैंड कराया गया है। खुशी की बात ये कि हेलीकॉप्टर का पायलट सकुशल बताया जा रहा है। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में गियर तकनीकी के कारण पायलट को हेलीकॉप्टर एकांत जगह पर लैंड करना पड़ा। वही ग्रामीणों ने जब हेलीकॉप्टर अचानक आसमान से खेतों में उतरते देख तो देखने के लिए ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। फिल वक्त नया गांव थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर है।