*आधी रात एसपी की अवैध रेत पर बड़ी कार्यवाही,रेत माफिया में हड़कंप। खद्दान छोड़ भागे ठेकेदार।*
भिंड। शनिवार रविवार की दरमियानी रात एसपी की अचानक तीन थाना क्षेत्रों पर अवैध रेत पर कार्यवाही से जिले के अवैध रेत खनन माफिया एवं कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। आधी रात तक चली कार्यवाही में एक दर्जन से अधिक ट्रक पकड़ कर सख्त कार्रवाई के निर्देश माइनिंग अधिकारी को एस पी ने दिए हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने रात 11 बजे अचानक लहार,अमायन, भारौली,थाना क्षेत्र से गुजरते हुए बिना नंबर प्लेट एवं बिना रजिस्ट्रेशन और बिना रॉयल्टी रेत से भरे सड़क किनारे बडी संख्या में ट्रैक देखे। उन्हें शक हुए , उन्होंने तत्काल ट्रकों को पकड़ा और संबंधित थाना प्रभारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए सारे ट्रक माइनिंग के सुपुर्द कर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। इस कार्यवाही से जिले के अवैध रेत खनन एवं थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। यहां बता दे की लहार थाना क्षेत् अवैध गांजा कारोबारी पर कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री लौट रहे थे। जिले में पहुंचे हुए मनीष खत्री को अभी मात्र कुछ दिन ही हुए हैं। इन्हीं दिनों में उन्होंने रात्रि कालीन यह तीसरी छापामार कार्यवाही की है।












