*शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने चाय की दुकान को किया राख, लाखों का नुकसान।
भिंड। एमजेएस के समीप डायवर्सन रोड के किनारे संचालित *मिस्टर चाय* की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखो रुपए का नुकसान हुए है। घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है। दुकान मालिक तक सूचना पहुंचती तब तक आग ने दुकान को काबू में ले लिया और देखते ही देखते दुकान जलकर राख हो गई। जिसमें 7 से 10 लाख लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
17वीं बटालियन निवासी आयुष पुत्र राज पाल सिंह भदौरिया दुकान के संचालक ने पुलिस को बताया शुक्रवार रात 11 बजे सामान्य रूप से दुकान प्रतिदिन की तरह बंद कर के गया है। शनिवार सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है। मौके पर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी। फायर बिग्रेड गाड़ी को बुलाया तब तक आग पर काबू पाते लेकिन दुकान जलकर पूरी रात हो गई जिसमें लगभग 7 से 10 लाख रुपए का जामा सामान जलकर राख हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर सारे नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
*किचिल सामान के अलावा बड़ी फ्रीज!*
मिस्टर चाय संचालक ने बताया है कि आग में फर्नीचर के अलावा दो फ्रेश, एक ओवन, एक बड़ा कूलर, एक बड़ी फ्रीज एवं लगभग 3 लाख रूपए कीमती किचन का सामान जलकर राख हो गया है। इसके अलावा बड़ी तादाद में खाद्य सामग्री थी जो पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है।अब सरकार से एक सहायता की उम्मीद है।
*शायद शॉर्ट सर्किट से हुआ यह हादसा!*
28 मार्च को दुकान की शुरुआत की थी। संस्कृति मैरिज गार्डन के बगल में स्थित मिस्टर चाय के प्रोपराइटर श्री भदौरिया ने बताया शायद यह हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। इस संबंध में बिजली महकमे को सूचित किया है अब पुलिस जांच कर रही है














