*अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस रुका करेगी चिरगांव स्टेशन,किया शुभारम्भ
गुरुवार को सांसद झाँसी-ललितपुर अनुराग शर्मा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गाड़ी सं 19165/66 अहमदाबाद- दरभंगा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर चिरगांव स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ किया गया |
क्षेत्रीय जनता को प्रदान की जा रही सुविधाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए गुरुवार चिरगांव स्टेशन से गुजरात व दरभंगा के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को गाडी सं 19165 / 66 साबरमती एक्सप्रेस की सौगात सरकार ने सौंप दी। इस ठहराव से क्षेत्र के औद्योगिक विकास, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और शिक्षा स्तर की निश्चित तौर पर बढ़ोतरी होगी |
भारतीय रेल सदैव ही आधुनिकतम सुविधायें प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, साथ ही सुखमय यात्रा सुरक्षित वातावरण प्रदान करने प्रतिबद्ध है I झाँसी मंडल,भारतीय रेल के महत्वपपूर्ण अंग के रूप में अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है। मंडल द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी तथा उच्चीकरण किया जा रहा हैI
गाडी सं 19165 अहमदाबाद से दरभंगा एक्सप्रेस का चिरगांव स्टेशन पर ठहराव समय 18.27 – 18:29 बजे रहेगा तथा गाडी सं 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का चिरगांव स्टेशन पर ठहराव समय 03:42 – 03:44 बजे रहेगा |
इस दौरान उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अमित गोयल सहित अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।














