मुरैना स्टेशन पर किलाबंदी कर चलाया गया सघन टिकट जांच अभिया
भिंड। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में मुरैना स्टेशन पर किलाबंदी कर 24मई को सघन जांच अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे से जारी जांच अभियान में देर शाम तक बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के साथ धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 295 यात्री को पकड़ें में सफलता हासिल की है। जिनसे जुर्माना स्वरुप ₹. 1,86,650 रेल राजस्व अर्जित किया गया । वहीं जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम व प्लेटफार्म की सघन जांच की गई, इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई।
जाँच में मुख्य टिकट जांच निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, रामकेश मीना, आर के छारी, सुरजीत सिंह, जमशेर खान, महेंद्र सेन, आनंद प्रजापति, अरुण सचन आदि । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री त्रिपाठी जी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सभी की भूरि-भूरि प्रशंशा कर उत्साहवर्धन किया |
इस के इलावा रेल प्रशासन सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है की उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, ट्रेन में धुम्रपान और गंदगी न फैलाए तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें |














