छत से गिरी सीमेंट प्रधान आरक्षक घायल! जिला चिकित्सालय चौकी की घटना
हसरत अली
Bhind news। देर शाम जिला चिकित्सालय प्रांगण में स्थित अस्पताल चौकी में यकायक गिरी छत से सीमेंट ( पत्थर) से एक प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र जय सिंह निवासी यदुनाथ नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेजा कर उपचार दिया जा रहा है। इस वक्त सैनिक अजय श्रीवास्तव एवं प्रधान आरक्षक नागेंद्र ड्यूटी पर थे।
गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय प्रांगण में पुलिस चौकी पुराने भवन में संचालित है वह 1936 में बनाई गई थीं। आज स्कूल लगभग 87 वर्ष होने को है जबकि जिला चिकित्सालय में जितने भी पुराने भवन है उनको डैमेज कर दूसरे बनाए जा चुके हैं। लेकिन पुलिस चौकी आज भी इसी में संचालित है। इसमें पुलिस के लगभग आधा दर्जन से अधिक जवान ड्यूटी करते हैं। इस घटना के बाद से चौकी में ड्यूटी पर तैनात जवान दहशत में है। चौकी प्रभारी ओम किशोर मिश्रा ने बताया जर्जर हाल चौकी के संबंध में कई बार स्वास्थ्य महकमे को लिखित आवेदन देकर मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टला है।
उनका कहना है,,,,
पूछने पर सिविल सर्जन ने बताया इस संबंध में पीडब्ल्यूडी और वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही जल्द इस चौकी की मरम्मत कराई जाएगी।
– डॉ अनिल गोयल, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय भिंड।















