4 साल से अलग रह रहे पति पत्नी को पुलिस ने सुलह करा कर मिलवाया
भिड। किसी छोटी सी बात पर 4 साल से एक दूसरे से दूर रह रहे पति पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र पर पुलिस ने सुलह कराई और दोनो को खुशी केंद्र से विदा किया। इस था सार्थक पहल से पति-पत्नी के चेहरे पर मुस्कान देख बच्चों के अलावा केंद्र पर उपस्थित लोगों के चेहरे पर खुशियां देखते ही बनती थी। इस सार्थक पहल की
एसपी ने की भूरी भूरी प्रशंसा।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्गदर्शन, उपपुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी पूनम थापा के निर्देशन मेंबुधवार आवेदिका नीलम पत्नी राजकुमार सिंह भदौरिया नि० ग्राम गाता थाना मेहगांव एवं अनावेदक राजकुमार सिंह पुत्र स्व० गोविंद सिंह भदौरिया ने किसी बात को लेकर 4 साल पहले अनावेदक पति द्वारा प्रार्थिया एवं उसके 4 बच्चों को घर से निकाल दिया था, विवाद के चलते बच्चों की पढ़ाई लिखाई बंद हो गई थी। और
विवाद आगे बढ़ता रहा। दोनो अलग अलग रह रहे थे। आपसी समझौते की संभावनाएं न के बराबर थी। लेकिन पुलिस ने एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए आपसी समझौता कराया।
बुधवार दोनो पक्षों को परामर्श केंद्र पर सुना। परामर्श उपरांत पति द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों को साथ रखने, खर्चा आदि देने के लिये तैयार हो गया जिस पर से -आवेदिका भी अपने पति के साथ हंसी खुशी जाने के लिये तैयार हो गई और एक दूसरे को फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर साथ रहने की कसमें खाई ।
अनोखी पहल को सुनकर पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र पर कर्मचारियों भूरी भूरी प्रशंसा की है
इन की रही सराहनीय भूमिका-उ0निरी0 गीता सिकरवार, का0उ0निरी0 मिथलेश भदौरिया,रीता तोमर, सीमा पाल, किरण कुशवाहा के द्वारा आवेदक एवं अनावेदक गणों को परामर्श दिय गया जिससे वे हंसी खुशी एक- दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गये।














