भिंड में एनआईए का छापा,एक संदिग्ध से की पूछताछ, बुलाया चंडीगढ़।
भिंड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र के एंडोरी थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में आज एनआईए ने छापामार कार्यवाही की है। जहां से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो जितेंद्र सरदार नामक व्यक्ति से पूंछतांछ एनआईए की टीम ने की है। जो शेरपुर निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि फिलीपींस से जुड़ा हुआ मामला लगता है वही टीम ने पूछताछ के बाद उस संदिग्ध को चंडीगढ़ बुलाया है। हालाकि इस मामले को लेकर स्थानीय आला अफसर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है! हां,,, कहकर कार्रवाई की पुष्टि जरूर कर रहे है! गौरतलब है कि इन दिनों देशभर में एनआईए की टीम द्वारा छापे मारे जा रहे है। उनमें भिंड जिला भी शामिल है। जहां अलसुबह एनआईए के टीम ने छापामारा है।














