दबोहा में स्वास्थ्य शिविर अयोजित।
भिड़। मुख्यालय से सटे ग्राम दबोहा में बुधवार एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक सेंकड़ा से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दबोहा प्रांगण में आयोजित इस शिविर में बतौर मुख्य अथिति भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे मौजूद रहे। वही उपेंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी अतिथियो का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ शिवकुमार राजोरिया, डॉ बरूण शर्मा एवं आनंद शर्मा शामिल रहे।














