Advertisement

बाइक फोर व्हीलर की टक्कर में अधेड़ गंभीर ग्वालियर रेफर!

बाइक फोर व्हीलर की टक्कर में अधेड़ गंभीर ग्वालियर रेफर!

भिंड। उमरी थाना अंतर्गत बाइक फोर व्हीलर की हुई भिड़ंत में एक 36 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि तोमर 36 वर्ष पुत्र शेर सिंह तोमर निवासी सिमराव भिड़ अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी फोर व्हीलर के चालक ने अनियंत्रित तरीके से चलाते हुए उस को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर होकर सड़क पर गिर गया। हंड्रेड डायल की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है । घटना 11:00 बजे की बताई जा रही है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।।