मंडल रेल प्रबंधक ने किया बबीना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
रविवार 14 मई को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झाँसी मंडल के बबीना स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे यार्ड को देखा, कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पर नजर डाली। एवं अन्य सुविधाओ के साथ-साथ रेलवे क्वार्टर में उपलब्ध इंतजाम का भी जायजा लिया एवं इसकी बेहतरी के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।
उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
आर्मी ऑफिसर्स से विशिष्ट भेंटवार्ता के दौरान कर्नल ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से स्टेशन पर अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने संबन्धित चर्चा की तथा सुझाव प्राप्त किए।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(मध्य) कपिल गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) मयंक शांडिल्य एवम् अन्य अधिकारीगण और स्टाफ उपस्थित रहा।













