*30 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नही मिली सफलता,
चंबल में डूबे युवक की तलाश जारी।एस डी ई आर एफ टीमें अभी भी नाकाम।
मोहन सिंह कुशवाहा
भिंड। अटेर चंबल नदी के अटेर – जैतपुर घाट पर शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे नहाने गया नावली विंद्रावन देवाला का 20 वर्षीय युवक सुमित यादव पुत्र कैलाश उर्फ करू यादव के डूबने की खबर पर अटेर थाना पुलिस तथा प्रशासन द्वारा करीब 30 घंटे से रेस्क्यू कराया जा रहा है । किंतु सफलता नही मिली हैं।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को चंबल में देवाला के एक युवक के डूबने की खबर मिलने पर जब पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां पर नदी के किनारे युवक के कपड़े एव जूते रखे हुए मिले । इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक नहाने के दौरान नदी में डूब तो नही गया है। जिसकी तलाश में तत्काल भिंड से 8 सदस्यीय रेस्क्यू दल को बुलाया गया । जिसने देर रात तक रेस्क्यू की कार्यवाही को अंजाम दिया । वही शनिवार की सुबह करीब 6 बजे से फिर रेस्क्यू शुरू किया गया । वही दोपहर बाद ग्वालियर से भी एक 10 सदस्यीय और रेस्क्यू दल बुलाया गया ।किंतु देर रात तक दोनो रेस्क्यू दल के 18 सदस्यों तथा आधा सैकड़ा के करीब ग्रामीणों द्वारा नदी में युवक की तलाश की गई । किंतु अभी तक सफलता नही मिली है।
इस दौरान नदी पर एसडीएम उदय सिंह सिकरवार, तहसीलदार रबीश सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़, पटवारी बृजमोहन कोरकू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे । नदी में युवक के डूबने की खबर मिलने पर क्षेत्रीय विधायक एव प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के बड़े भाई देवेंद्र सिंह भदौरिया ने आकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने को कहा । तथा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली ।
कथन,,,,,
युवक की तलाश में बीते करीब 30 घंटे से रेस्क्यू किया जा रहा है, किंतु अभी तक सफलता नही मिली है।अभी रेस्क्यू किया जायेगा ।
,,,रबीश सिंह भदौरिया
तहसीलदार अटेर












