Advertisement

तूरी के डंप में भीषण आग, दमकल ने आग बुझाने में नाकाम, स्थानीय बोर भी चालू कराए गए।

तूरी के डंप में भीषण आग, दमकल ने आग बुझाने में नाकाम, स्थानीय बोर भी चालू कराए गए।

भिड़। फूफ थाना अंतर्गत ,टोल बैरियर के पास ग्राम भीमपुरा में एक तूरी के डंप में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी कंफर्म नहीं हो पाया है। फिलवक्त स्थानीय प्रशासन पूरी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश में है। आग बुझाने में भिंड से दो, अकोड़ा एवं फूफ से एक – एक दमकल गाड़ियां निरंतर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद कर रही है। लेकिन कंट्रोल करने गाड़ियां नाकाम हो रही है। स्थीनीय लोगो की माने तो अभी तक 6 – 6 गाड़ियां पानी लाकर डाला जा चुका है। लेकिन आग तेज हवा के कारण और दहक रही है। वही लोगों ने बताया कि स्थानीय बोरवेल कुएं भी चालू करा दिए गए हैं। जहां से स्थानीय लोगो की मदद से निरंतर बोरवेल आग पर पानी फेंका जा रहा हैं भीमपुरा गांव से मात्र 500 मीटर दूर तूरी के ढेर में भीषण आग दहक रही है। आकलन के आधार पर,20 हजार कुंटल तूरी का डंप बताया जा रहा है। दमकल गाड़ी के सामने बार बार पानी समाप्त होने की समस्याएं भी बाधा बन रही है, सूत्रो की माने तो जिले से अन्य गाड़ी भिजवा रहा प्रशासन। घटनास्थल पर मंत्री के भाई देवेंद्र सिंह भदौरिया दद्दा एवं फूफ से पुलिस प्रशासन मौजूद।