सांप के काटने से अधेड़ गंभीर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भिण्ड। जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरिया की खोह निवासी एक अधेड़ व्यक्ति को शुक्रवार सुबह सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिण्ड लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार कुंवर सिंह बघेल (45) पुत्र रामगोपाल बघेल, निवासी भदौरिया की खोड , थाना नयागांव, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने खेत पर तार फेन्सिग के कर रहे थे इसी दौरान सांप के काटने का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को निगरानी में रखा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल कुंवर सिंह बघेल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका उपचार जिला चिकित्सालय भिण्ड में जारी है।











Leave a Reply