ITI सब-स्टेशन पर क्षमता वृद्धि कार्य आज, चार घंटे बिजली रहेगी बंद
भिंड। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सूचना जारी कर बताया है कि बुधवार, 15 जुलाई 2026 को एसएसटीडी योजना के अंतर्गत ITI सब-स्टेशन पर स्थापित 8 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी ITI फीडर से जुड़े 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लहार रोड, चतुर्वेदी नगर, जेल रोड, यदुनाथ नगर, रघुनाथ नगर, कृषक नगर, रेखा नगर, पुलिस लाइन, मीरा कॉलोनी, जामना रोड, कलेक्ट्रेट परिसर, हाजी नगर, पुरानी बस्ती, वीरेंद्र वाटिका सहित आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही बताया है कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है।












Leave a Reply