मेहगांव। थाना मेहगांव से थाना अटेर स्थानांतरित हुए निरीक्षक महेश शर्मा के सम्मान में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा एवं समस्त थाना स्टाफ ने उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा नए पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में वक्ताओं ने निरीक्षक महेश शर्मा के मेहगांव में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की प्रशंसा की।
थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने कहा कि महेश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और थाना अटेर में सफल कार्यकाल की कामना की।













Leave a Reply