भिण्ड। पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिण्ड द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से चार कार्यवाहक निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यवाहक निरीक्षक महेश शर्मा को थाना प्रभारी मेहगांव से हटाकर थाना प्रभारी अटेर बनाया गया है। वहीं रविन्द्र शर्मा को पुलिस लाइन भिण्ड से थाना प्रभारी मेहगांव की जिम्मेदारी दी गई है। छत्रपाल सिंह तोमर को थाना प्रभारी अटेर से थाना प्रभारी फूप पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में सत्येन्द्र राजपूत को थाना प्रभारी फूप से हटाकर प्रभारी कंट्रोल रूम भिण्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।













Leave a Reply