Advertisement

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ली शपथ. मनाया डेंगू दिवस

Bhind. प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी शुक्रवार के दिन राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू दिवस का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. J.S यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ D.k sharma, एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ देवेश शर्मा व जिला कार्यक्रम प्रबंधक के अलावा जिला लेखा प्रबंधक ओर साथ समस्त सी एम एचो ओ एवं मलेरिया कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान बोलते हुए डॉ डीके शर्मा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू मलेरिया का लार्वा साफ व रुके हुए पानी में ही पनपता है इस हेतु घर के आसपास पानी जमा न होने दे, कूलर ड्रम टंकी को सप्ताह में एक बार आवश्यक रूप से खाली करें. साथ ही श्री शर्मा ने बताया बुखार होने की स्थिति में डेंगू मलेरिया की जांच अवश्य करावे।
इस क्रम में आगे डॉ शर्मा द्वारा शपथ इन बिंदुओं पर दिलाई गई हम डेंगू के बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे, हम अपने घरों और आस पास के क्षेत्रों को साफ सुथरा रखेंगे और डेंगू मच्छरों के प्रजनन के सभी संभावित स्थानों को समाप्त करेंगे। हम अपने बच्चों और परिवार को डेंगू के बारे में जागरूक करेंगे और उन्हें डेंगू से बचाव के लिए प्रेरित करेंगे। हम डेंगू के लक्षणों को पहचानेंगे और तुरंत चिकित्सा सलाह लेगे, हम डेंगू नियंत्रण में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करेंगे और उनके निर्देशों का पालन करेंगे। हम सामूहिक रूप से डेंगू को नियंत्रित करने के लिए मिलकर काम करेंगे और एक स्वस्थय समाज बनाने में योगदान देगे। इस शपथ के माध्यम से हम डेंगू को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं।