Advertisement

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर चलाया गया सघन टिकट चैकिंग अभियान। चार सेंकड़ा यात्रियों पर ठोका जुर्माना।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर चलाया गया सघन टिकट चैकिंग अभियान। चार सेंकड़ा लोगों पर ठोका जुर्माना।

भिड़। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। सोमवार सुबह 08 बजे से दस घंटे चले इस चैकिंग अभियान में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा,धूम्रपान करने ,गंदगी फैलाने वाले तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले 472 यात्री पकड़े गए | जिनसे जुर्माना ठोक कर 2,95,880 रेल राजस्व अर्जित किया गया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन के सभी वेटिंग रूम, प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई।
इस पूरी कार्यवाही में मुख्य टिकट जांच निरीक्षक केपी आर्मो स्टेशन शिरीष उपाध्याय, साजिद अनवर, कफील अहमद, ताज अब्बास, अब्दुल अजीज, एससी वैश्य, शीबा मैथ्यू शामिल रहे। वही श्री त्रिपाठी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सभी को प्रोत्साहित किया |