Advertisement

33वीं पुण्यतिथि पर स्व. हवलदार रामचरन सोनी को श्रद्धांजलि, परिवार ने कराया कन्या भोज

भिण्ड। द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा एवं स्वर्गीय हवलदार रामचरन सोनी की 33वीं पुण्यतिथि पर उनके परिवारजनों ने श्रद्धापूर्वक उन्हें स्मरण किया।

इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर कन्या भोज का आयोजन किया तथा उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

परिवारजनों ने स्व. रामचरन सोनी के आदर्शों, देशभक्ति और समाज सेवा को याद करते हुए उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
सेवानिवृत्त एएससी आर्मी के हवलदार रामानंद सोनी ने बताया कि स्व. रामचरन सोनी का जीवन देश सेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उनकी स्मृति में आयोजित कन्या भोज एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों ने सहभागिता की।

ग्राम लेहरौली, हॉल दादा कॉलोनी, भिण्ड से आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिवारजनों ने स्व. हवलदार रामचरन सोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जय हिंद, जय भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *