Advertisement

ब्रह्मेश्वर महादेव सेवा न्यास के तत्वावधान में 4 जून को कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

भिंड। स्थानीय अटेर रोड स्थित मां संतोषी माता धर्मशाला के मुख्य सभागार में 4 जून 26, गुरुवार को सायं 4 बजे से 6 बजे तक ब्रह्मेश्वर महादेव सेवा न्यास के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन म.प्र. प्रेस क्लब भिंड के अध्यक्ष एवं राज एक्सप्रेस के ब्यूरो प्रमुख सत्यनारायण शर्मा के 89वें जन्मदिवस के अवसर पर किया जा रहा है।

आयोजन के दौरान जिले भर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों, साहित्यकारों एवं कवियों को आमंत्रित किया गया है, जो काव्य पाठ के माध्यम से अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। साथ ही समाज, पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए म.प्र. प्रेस क्लब भिंड के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि समारोह को गरिमामय एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक कवि अंजुम मनोहर, सांस्कृतिक सचिव, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया होंगे।

आयोजकों ने जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *