43 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद एएसआई सुरेंद्र सिंह भदौरिया हुए सेवानिवृत्त
भिंड। पुलिस विभाग में 43 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद एएसआई सुरेंद्र सिंह भदौरिया सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय साथियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान माहौल इतना भावुक हो गया कि कई सहकर्मियों की आंखें नम हो उठीं।
ग्राम चचाड़, थाना फूप, तहसील अटेर, जिला भिंड निवासी सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने अपने सेवा काल में खरगोन, मुरैना और भिंड सहित विभिन्न स्थानों पर उल्लेखनीय सेवाएं दीं। सबसे ज़्यादा 17 वर्ष खरगोन में रहे.विदाई समारोह में उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि नौकरी के दौरान उन्हें विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग, सम्मान और स्नेह मिला।
उन्होंने कहा, “आज 62 वर्ष की आयु में सेवा से निवृत्त होकर घर जा रहा हूं। जीवन का यह पल भावुक करने वाला है। विभागीय परिवार का अपनापन और साथ हमेशा याद रहेगा।”
समारोह में उनकी पत्नी पुष्पा भदौरिया सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। बड़े पुत्र प्रदीप भदौरिया, पुत्रवधू रजनी भदौरिया, छोटे पुत्र प्रकाश उर्फ गोलू, बेटियां संगीता, विनीता और सुनीता भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहीं। परिवार और सहकर्मियों की मौजूदगी ने समारोह को और अधिक भावनात्मक बना दिया।
इस अवसर पर रवि भदौरिया, निधि राजावत, शत्रुघ्न सिंह राजावत, सतेंद्र सिंह भदौरिया, आजाद पठान सहित विभागीय साथियों ने श्री भदौरिया के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि विभाग को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। विदाई के क्षणों में छलके आंसू और नम आंखें उनके प्रति सहकर्मियों के स्नेह और सम्मान की सच्ची मिसाल बन
















Leave a Reply