Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को संरक्षण का संदेश

भिण्ड। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर श्रीराम कॉमर्स क्लासेज में सामाजिक संस्था सुप्रयास, भिंड द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता कर जैव विविधता संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् डॉ. मनोज जैन ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 2026 की थीम “वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि चंबल संभाग अपनी समृद्ध जैव विविधता के कारण विशेष पहचान रखता है। चंबल नदी क्षेत्र घड़ियाल, मगरमच्छ, गेंगेटिक डॉल्फिन, कछुए तथा इंडियन स्कीमर और ब्लैक बैली टर्न जैसे दुर्लभ पक्षियों का महत्वपूर्ण आश्रय स्थल है। साथ ही चंबल के बीहड़ क्षेत्र प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं।

डॉ. जैन ने अवैध खनन, जल प्रदूषण, प्लास्टिक कचरा, अंधाधुंध वृक्ष कटाई एवं रासायनिक प्रदूषण को जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए संरक्षण के प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सुप्रयास संस्था द्वारा संचालित पौधारोपण, जल संरक्षण एवं पर्यावरण शिक्षा गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। अंत में डॉ. रवि जैन ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *