Advertisement

भिंड में बढ़ी बिजली पारेषण क्षमता, एमपी ट्रांसको ने लगाया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर

भिंड, 21 मई 2026। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी सबस्टेशन भिंड में 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया है। नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने से सबस्टेशन की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 153 एमवीए हो गई है।

एमपी ट्रांसको ग्वालियर के अधीक्षण अभियंता श्री राजीव तोतला ने बताया कि भिंड सबस्टेशन में यह तीसरा पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे बढ़ते विद्युत लोड का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि एमपी ट्रांसको जिले में कुल 8 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण कार्य संचालित कर रही है। इनमें 220 केवी सबस्टेशन मालनपुर, मेहगांव तथा 132 केवी सबस्टेशन भिंड, लहार, प्रतापपुरा, रौन, गोहद और गोरमी शामिल हैं। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 1619 एमवीए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *