भिण्ड। जिले के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव की पदोन्नति के बाद शनिवार देर रात जारी तबादला सूची में उन्हें ग्वालियर संभाग का डीआईजी नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
करीब 30 महीने तक भिण्ड में एसपी के रूप में सेवाएं देते हुए डॉ. यादव ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में अपराधियों के बीच भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जिले में कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों के जरिए उन्होंने पुलिसिंग को नई दिशा दी।
व्यापारियों से लेकर आम नागरिकों तक, हर वर्ग ने खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस किया। उनकी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच एक अलग पहचान दिलाई। खास बात यह रही कि उनके नेतृत्व में फर्जी अपराध दर्ज होने पर प्रभावी अंकुश लगाया गया और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव में गलत एफआईआर दर्ज नहीं होने दी गई।
डॉ. असित यादव को अब ग्वालियर संभाग के डीआईजी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके उत्कृष्ट कार्य और प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण है।
जिलेवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।













Leave a Reply