भिंड में जीव दया का सराहनीय अभियान:
भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप महिला सार्थक द्वारा रविवार, 3 मई को जीव दया एवं पशु आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत समूह की महिलाओं ने भामाशाह गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की और उन्हें कुट्टी चारा, गुड़, आटा, दलिया व भूसा खिलाया।
संस्थापक अध्यक्ष स्नेह लता जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे रखे गए, वहीं मछलियों को भी आटे की गोलियां खिलाई गईं।
उन्होंने बताया कि सार्थक समूह द्वारा समय-समय पर जीव दया, पशु सेवा और निस्वार्थ सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गर्मियों में विशेष रूप से विभिन्न स्थानों पर गायों और पक्षियों के लिए पानी की टंकियां भी रखवाई जाती हैं
कार्यक्रम में अध्यक्ष मोती रानी जैन, मंत्री रूबी जैन, कोषाध्यक्ष रिंकी जैन सहित मधु जैन, रेनू जैन, मोना जैन, मंजू जैन, ममता जैन, विमल जैन, राधा जैन और अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।













Leave a Reply