तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले, प्रशासनिक आधार पर जारी हुआ आदेश
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भिण्ड द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तीन थाना प्रभारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश के तहत निरीक्षक मुकेश शाक्य को थाना प्रभारी देहात से स्थानांतरित कर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक बृजेन्द्र सेंगर को कोतवाली से उमरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में कार्यवाहक निरीक्षक शिवप्रताप सिंह को उमरी से देहात थाना प्रभारी पद पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं शाखाओं को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।













Leave a Reply