Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लिफ्ट हादसे में घायल पत्रकारों का जाना हाल

भोपाल के नर्मदा हॉस्पिटल पहुंचकर घायल पत्रकार रिजवान सिद्दीकी से की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

भिंड / भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज भोपाल स्थित नर्मदा हॉस्पिटल पहुंचकर हाल ही में हुए लिफ्ट हादसे में घायल पत्रकारों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायल पत्रकार रिजवान सिद्दीकी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

खंडेलवाल ने मौके पर मौजूद अन्य घायल पत्रकार बंधुओं के स्वास्थ्य के बारे में भी चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर सभी को संवेदनशील रहना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। साथ ही पत्रकार संघ के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *