देहात पुलिस का जागरूकता अभियान —
विद्यार्थियों को हेलमेट उपयोग, महिला सुरक्षा कानूनों व नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश
भिंड। थाना देहात भिंड पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिंड में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को महिला अपराधों की रोकथाम, संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैला सकें। इसके अलावा नशा मुक्ति पर विशेष सत्र आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और इससे दूर रहने की प्रेरणा दी गई।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, कानून का पालन करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर निरीक्षक मुकेश शाक्य, एसआई नागेश शर्मा, एसआई अजय यादव, एसआई विजय शिवहरे, एसआई रत्ना जैन, हेड कांस्टेबल रवि जादौन, आर. फिरोज खान सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
















Leave a Reply