*भटकती मासूम को मेहगांव पुलिस पहुंचाया माता पिता के गोद में।
भिड़। मुस्कान ऑपरेशन ने बिखेरी माता पिता के चहरे पर खुशियां। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, एसडीओपी आरकेएस राठौर के नेतृत्व में लगातार पुलिस को संवेदन शील रहकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत मेहगांव पुलिस ने तत्परता व संवेदन शीलता से ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत देर शाम बालिका के पिता को खोज कर किया सुपुर्द । इसमें प्रधान आरक्षक रामदास गुप्ता आर अवनीश, आर गोरी की रही मुख्य भूमिका
*मेहगांव पुलिस द्वारा पिता को दी गई समझाईश*
बताना मुनासिब होगा कि बालिका थाना मेहगांव पर होने तथा परिजनों को खोजने की मेहगांव पुलिस द्वारा मीडिया के माध्यम से भी की गई थी अपील, गोरतलब है 3 वर्ष की मासूम बालिका जब भटकर वार्ड नबर 10 में इधर उधर घूम रही थी राजेश गुर्जर ने थाना मेहगांव को सूचित किया जिस पर अविलंब थाना मेहगांव पुलिस द्वारा बालिका को थाना लाया गया जहां से बालिका के माता पिता को खोज शुरू की कुछ देर बाद धर्मेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम गितौर के रूप में उसका पिता वार्ड में अपनी बच्ची को खोजता मिला जिसने बताया की वह अपनी रिश्तेदारी में बच्चो के साथ आया था बच्ची अचानक घर से गायब हो गई उसे ही खोज रहा हूं
वही बच्चो के साथ होने वाले अपराधो को रोकने हेतु मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा की अपील की है कि छोटे बच्चो का रखे विशेष ध्यान , जब भी शादी समारोह में जाए बच्चो को न छोड़े अकेला















