Advertisement

भिण्ड में रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

भिण्ड। शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है कि 19 अप्रैल 2026, रविवार को निर्धारित कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा SSTD योजना के अंतर्गत आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार 132 केवी ईएचवी उपकेंद्र भिण्ड से निकलने वाले 33 केवी इटावा रोड फीडर को इस अवधि में बंद रखा जाएगा। इसके चलते इस फीडर से जुड़े 33/11 केवी उपकेंद्र 85 इटावा रोड से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

बिजली कटौती का असर शहर के कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिलेगा। इनमें गोल मार्केट, परेट चौराहा, बतासा बाजार, सब्जी मंडी, सदर बाजार, संतोषी माता गली सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *