फांसी लगाकर युवक ने की जीवन लीला समाप्त, पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की
भिंड। देहात थाना अंतर्गत एक 18 वर्षीय युवक अज्ञात कारण फांसी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है घटना पर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलू माझी पुत्र नरेंद्र माझी निवासी रंजना नगर वार्ड नंबर 19 ने अज्ञात कारण फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली घटना रात 3:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से घर में मातम खाया हुआ है। बताया गया है। घर के अंदर भाई ने जब देखा तो छोटा भाई नहीं मिला तभी उसने कमरे के अंदर जाकर कपड़े से फंदे पर लटक पाया। जानकारी मिली है कि मृतक के पिता रेलवे में कैंटीन का काम करते हैं। जो रंजना नगर भिंड में किराए के मकान में रहते हैं। मकान मालिक नीरज बघेल बताए जा रहे है। पुलिस ने शव घटनास्थल से उतरवाकर डेड बॉडी को जिला अस्पताल पीएम हाउस भिजवाया गया जहां से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।












