केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया संवाद,नवदिवसीय नवसंकल्प अभियान के आठवें दिन
भिंड.
जिले में सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली ग्राम नारायणपुरा निवासी कुमारी जागृति जाटव को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इस विशेष अवसर पर केंद्रीय कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने वीडियो कॉल के माध्यम से जागृति से संवाद किया। उन्होंने जागृति के पूरे दिन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली तथा इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यभार संभालने के बाद जागृति जाटव ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अभियान के तहत बेटियों को नेतृत्व का अवसर देने की यह पहल समाज के वंचित वर्गों में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की नई ऊर्जा भर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया की यह पहल महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।















Leave a Reply