Advertisement

पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप मेल के जरिए मिली सूचना, पुलिस ने क्षेत्र खाली कर कराई सर्चिंग

पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
मेल के जरिए मिली सूचना, पुलिस ने क्षेत्र खाली कर कराई सर्चिंग

भिंड। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया स्थित प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे पासपोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बम धमाके की धमकी भेजी। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को बंद कराया गया और क्षेत्र को खाली करवा लिया गया। पुलिस ने बम निरोधक दृष्टि से पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

हालांकि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बम की सूचना अफवाह साबित हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और धमकी भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *