Advertisement

भिंड की शाखाओं का जलवा, ‘आभार’ कार्यक्रम में जीते 15 पुरस्कार

भिंड। ग्वालियर के शीतला सहाय सभागार में आयोजित भारत विकास परिषद (मध्य भारत उत्तर प्रांत) के प्रांतीय ‘आभार’ कार्यक्रम में भिंड जिले की शाखाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पुरस्कार अपने नाम किए। सेवा, संस्कार और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के दम पर भिंड ने पूरे प्रांत में अपना दबदबा कायम किया।

कार्यक्रम में प्रदेशभर की 29 शाखाओं ने भाग लिया, जहां वर्षभर की गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर सम्मान प्रदान किए गए। भिंड की विवेकानंद शाखा ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, एनीमिया शिविर, पौधारोपण, बालिका गोद योजना और ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता जैसे प्रकल्पों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 पुरस्कार हासिल किए।

वहीं जागृति शाखा ने बाल संस्कार शिविर, बालिका शिक्षा, सरल विवाह सहयोग और प्रांतीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए 5 पुरस्कार जीते। इसके अलावा भिंड मुख्य शाखा और गोहद शाखा को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारियों ने भिंड की शाखाओं की सराहना करते हुए इसे पूरे प्रांत के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *