Advertisement

भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की सख्त और निष्पक्ष कार्यशैली चर्चा में

भिंड। जिले के कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की छवि एक सख्त, ईमानदार और निष्पक्ष प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तेजी से उभरकर सामने आई है। पदभार संभालने के बाद से ही वे जिले में फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

कलेक्टर मीणा की कार्यशैली साफ संकेत देती है कि वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव या व्यक्तिगत प्रभाव में आकर निर्णय नहीं लेते। उनके द्वारा लिए जा रहे फैसले पूरी तरह नियम और कानून के दायरे में होते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी हुई है। यही वजह है कि जिले में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में स्पष्ट बदलाव दिखाई दे रहा है।

वर्तमान समय में चाहे जनप्रतिनिधियों का विरोध हो, धरना-प्रदर्शन हो या आंदोलन—प्रशासन अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्य करता नजर आ रहा है। कलेक्टर की इस सख्त कार्यशैली से जहां आम जनता में विश्वास बढ़ा है, वहीं अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *