युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,108 ने बचाई जान।एक बार फिर बनी जीवनदायिनी 108 इमरजेंसी एंबुलेंस।
भिण्ड। मुख्यालय से 62 किलो मीटर की दूरी पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के करीब ग्राम सिंहवारी में गुरुवार सुबह अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया सूचना मिलते ही सुबह परिजनों की सतर्कता से बचाई जा सकी युवक की जान।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहवारी निवासी भीम सेन पुत्र विजय सिंह उम्र 32 साल जाति जाटब ने गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे अनजान कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। उसने रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में पहन कर झूल गया तभी जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ” वाली कहावत चरितार्थ हुई, ठीक उसी वक्त भीम सिंह की पत्नी ने उसे रस्सी के फंदे पर झूलते हुए यकायक देख लिया, तो वह एक दम चिल्ला पड़ी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों पहुंच गए। भीम सिंह को जल्दी जल्दी रस्सी से अलग किया, किसी स्थानीय लोगो की मदद से तुरंत 108 इमरजेंसी एंबुलेंस को फोन लगा कर इस घटना की सूचना दी गई, सुचना मिलते ही नजदीकी थाना मालनपुर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने तुरंत अपने सहयोगी ई एम टी आनंद सिंह धर्मेश के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, भीम सिंह की गंभीर अवस्था को देखते हुए पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने तुरंत जिला अस्पताल मुरार ले जाकर भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने समाधि से इलाज शुरू किया जिससे भीम सेन की जान बचाई जा सकी। जिला अस्पताल मुरार में अभी भी भीमसेन को डॉक्टर इलाज दे रहे है। परिजनों के अनुसार 108 इमर जेंसी एंबुलेंस,उनके पुत्र के लिए बनी जीवन दायिनी,












