Advertisement

खरगोन में पत्रकारों का महाकुंभ 31 मार्च से, प्रदेशभर के दिग्गज होंगे शामिल

खरगोन। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 31 मार्च एवं 1 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन एवं संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सनावद रोड स्थित कृष्णा होटल एवं रिसोर्ट में आयोजित इस महाकुंभ में प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा श्रम एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, ज्ञानेश्वर पाटील सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा बालकृष्ण पाटीदार, सचिन बिरला, सचिन यादव, केदार डावर और झूमा सोलंकी की उपस्थिति भी रहेगी।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले की भागीदारी भी रहेगी, जिसमें कलेक्टर भव्या मित्तल, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा एवं एसपी रविंद्र वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

संघ पदाधिकारियों परसराम चौहान, विजय मोरे, मनोज रघुवंशी, सदाशिव वर्मा, मनीष मडाहर एवं राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि यह अधिवेशन पत्रकारों की एकता को मजबूत करने के साथ-साथ पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों और वर्तमान चुनौतियों पर मंथन का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

👉 भिंड जिला इकाई के लिए सूचना
भिंड जिले के इच्छुक पत्रकार 25 मार्च तक श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कार्यालय (हाउसिंग कॉलोनी) भिंड पहुंचकर अथवा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
📞 संपर्क: 8770963851, 8964959843

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *