भिण्ड,
20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर शासकीय संदीपनी सीएम राइज स्कूल, कॉटनजीन में सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौरैया के घटतेअस्तित्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
सुप्रयास के संस्थापक डॉ मनोज जैन ने बताया
कार्यक्रम में प्राचार्य नरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि शहरीकरण, मोबाइल टावरों की बढ़ती संख्या और पेड़ों की कटाई के कारण गौरैया की संख्या लगातार कम हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से घरों व आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने तथा घोंसले लगाने की अपील की।
पर्यावरणप्रेमी शिक्षक सत्यनारायण चतुर्वेदी ने कहा कि यदि समय रहते जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां गौरैया को केवल तस्वीरों में ही देख पाएंगी। उन्होंने सभी से प्रकृति व पक्षियों के संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से गौरैया संरक्षण का संदेश दिया और सभी ने मिलकर गौरैया बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरिता शर्मा, वर्षा पांडे, नीलिमा कुशवाह, आकांक्षा श्रीवास्तव एवं कल्पना गौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में रीता भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।
—०—











Leave a Reply