भिण्ड,
शासन द्वारा संचालित “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत आज 19 मार्च को विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड परिसर, भिण्ड में किया जाएगा। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका तृतीय चरण 16 मार्च से 26 मार्च तक निर्धारित है।
अभियान के तहत विभिन्न 106 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ शेष रहे हितग्राहियों से नए आवेदन भी लिए जाएंगे और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सभी आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने की व्यवस्था भी की गई है।
शिविर को सफल बनाने के लिए विकासखंड स्तर पर क्लस्टरवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित क्लस्टर अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद करेंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सभी अधिकारी शिविर स्थल पर विभागीय स्टॉलों पर उपस्थित रहकर आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।











Leave a Reply