निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचेगा पत्रकार संघ
भिंड, 19 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, भिंड जिला इकाई द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक, भिंड को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मालनपुर थाने में 10 मार्च को पत्रकार देवेंद्र शर्मा के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा का दर्ज किए गए कथित झूठे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं न्यायोचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार उक्त प्रकरण को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात बताया जा रहा है। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है, ताकि निर्दोष को न्याय मिल सके।
संघ के महासचिव असगर खान ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भिंड पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पत्रकार हित में समर्थन दें।











Leave a Reply