भिंड। दैनिक भास्कर मेहगांव के पत्रकार लक्ष्मण चौधरी के पूज्य पिताजी चौधरी शम्भूदयाल शर्मा का आज निधन हो गया। उनके देवलोक गमन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
स्व. चौधरी शम्भूदयाल शर्मा लोकतंत्र सेनानी एवं मीसा बंदी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समाज ने एक सजग एवं समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।
परिजनों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
लोकतंत्र सेनानी शम्भूदयाल शर्मा का निधन











Leave a Reply