भिण्ड,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत भिण्ड द्वारा ग्राम पंचायत चरथर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान बंद पाई गई, जिस पर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
सीईओ ने निरीक्षण के दौरान पंचायत की व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनसेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसके अलावा उन्होंने शासकीय माध्यमिक शाला चरथर का भी निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।
सीईओ ने संबंधित कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सख्त हिदायत दी।











Leave a Reply