Advertisement

स्विमिंग पूल में डूबने से युवक हुआ गंभीर, ग्वालियर रेफर।

स्विमिंग पूल में डूबने से युवक हुआ गंभीर, ग्वालियर रेफर।

भिंड देहात थाना अंतर्गत आईपीएस मोड़ के नजदीक संचालित श्रीराम स्विमिंग पूल में एक 26 वर्षीय युवक उस वक्त डूब गया। जब वह कपड़े उतार कर उसमें नहाने जा रहा था। तभी उसको निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार। विकास राठौर नामक २६ वर्षीय युवक उस समय डूब गया। जब वह स्वीमिंग पूल के किनारे पर खड़ा था। उसका पैर फिसल गया और पानी में गिरते ही वहा डूब गया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। इधर पुलिस स्विमिंग पूल संचालक से पूछताछ कर रही है। घटना लगभग दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।